{"_id":"675856bcbb690a7213092b1e","slug":"deputy-commissioner-tested-the-knowledge-of-girls-in-girls-school-una-news-c-93-1-una1002-140642-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ट्रिपल आईटी ऊना के प्रशिक्षु इंजीनियर चिकित्सा तकनीक से होंगे रूबरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ट्रिपल आईटी ऊना के प्रशिक्षु इंजीनियर चिकित्सा तकनीक से होंगे रूबरू
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 09:55 AM IST
विज्ञापन
ऊना फटाफट
ट्रिपल आईटी ऊना और एम्स बिलासपुर के बीच हुए समझौते के दौरान। संस्थान
Link Copied
ट्रिपल आईटी ऊना और एम्स बिलासपुर के सहयोग से हुआ समझौता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ट्रिपल आईटी ऊना और एम्स बिलासपुर ने एक ऐतिहासिक साझेदारी की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य चिकित्सा के क्षेत्र में तकनीक के उपयोग और सहयोग को बढ़ावा देना है। दोनों संस्थानों के निदेशकों ने खास तौर पर स्वास्थ्य क्षेत्र में इंटरनेट ऑफ थिंग्स, ऑगमेंटेड और वर्चुअल रियलिटी और ड्रोन सेवाओं के महत्व पर जोर दिया। समझौता ज्ञापन पर मंगलवार को हस्ताक्षर किए गए। इसमें प्रो. मनीष गौड़ निदेशक आईआईआईटी ऊना, डॉ. वीर सिंह नेगी कार्यकारी निदेशक एम्स बिलासपुर, डॉ. नवीन चेग्गोजू, संकाय प्रभारी (योजना और विकास), आईआईआईटी ऊना और एम्स बिलासपुर के डीन उपस्थित रहे। इस सहयोग का उद्देश्य नवाचार और ज्ञान साझा करने के लिए एक मजबूत ढांचा तैयार करना है। इसमें सहयोगी अनुसंधान परियोजनाएं, नई खोजों और तकनीकी प्रगति के लिए संयुक्त प्रयास, स्टार्टअप इको सिस्टम का विकास, उद्यमिता को बढ़ावा देना और नवाचार के अवसर प्रदान करना मुख्य क्षेत्र शामिल होंगे। इसके अलावा प्रशिक्षण कार्यक्रम और शैक्षणिक गतिविधियां, छात्रों, शिक्षकों और पेशेवरों के लिए कार्यशालाएं और सेमिनार आयोजित करवाए जाएंगे। प्रयोगशालाओं और अधोसंरचना की स्थापना, उन्नत प्रयोगशालाओं और सुविधाओं का निर्माण, शैक्षणिक और अनुसंधान सुविधाओं के साझा उपयोग के बारे में दोनों संस्थानों की क्षमताओं का लाभ उठाकर संसाधनों का बेहतर उपयोग करने का फायदा प्रशिक्षु इंजीनियर उठाएंगे। यह साझेदारी स्वास्थ्य और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में चुनौतियों का समाधान करते हुए नवाचार और अंतर-विषयक सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल से ऐसे प्रभावशाली प्रोजेक्ट तैयार होने की उम्मीद है, जो शैक्षणिक समुदाय और समाज दोनों को लाभ पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।