फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Deputy Commissioner inspected Swan River, three tippers seized, fine of Rs 75000

Una News: उपायुक्त ने किया स्वां नदी का निरीक्षण, तीन टिपर जब्त, 75000 रुपये जुर्माना

Tue, 11 Mar 2025 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 11 Mar 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner inspected Swan River, three tippers seized, fine of Rs 75000
उपायुक्त ऊना जतिन लाल  घालूवाल व बसाल क्षेत्र में स्वां नदी का निरीक्षण करते हुए।स्रोत विभाग - फोटो : mathura
ऊना। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने सोमवार को घालूवाल और बसाल क्षेत्र में स्वां नदी का निरीक्षण किया और खनन माफिया पर कार्रवाई करते हुए मौके पर तीन टिपर जब्त कर 75000 रुपये जुर्माना वसूल किया। निरीक्षण के दौरान खनन नियमों और निर्धारित वैज्ञानिक प्रक्रियाओं का उल्लंघन करते पाए जाने पर मौके पर टिपरों को जब्त किया और एनजीटी नियमों के तहत जुर्माना भी लगाया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह भी उनके साथ रहे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि ऊना जिला प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है और उनका संरक्षण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अवैज्ञानिक खनन न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है बल्कि स्थानीय समुदायों के लिए भी खतरा पैदा करता है। जिला प्रशासन अवैध खनन और खनन नियमों के उल्लंघन में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई कर रहा है और यह प्रक्रिया भविष्य में भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने खनन गतिविधियों की निगरानी प्रणाली को और मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने और अवैध खनन गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे अवैध खनन गतिविधियों की सूचना प्रशासन को दें ताकि स्थानीय नागरिकों के सहयोग और सतर्कता से इसे पूर्णतः रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि अवैध खनन से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रतिबद्ध है। पुलिस अवैध खनन गतिविधियों पर सख्त निगरानी रख रही है और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed