फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Deputy Chief Minister will honor meritorious students

Una News: उपमुख्यमंत्री करेंगे मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित

Sat, 14 Jun 2025 04:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 04:44 PM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister will honor meritorious students
हरोली में पहला प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री एक्सीलेंस अवार्ड समारोह आज
विज्ञापन


पालकवाह ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे से होगा आयोजन

हरोली क्षेत्र के 150 छात्र-छात्राओं को मिलेगा नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र





संवाद न्यूज एजेंसी





ऊना। शिक्षाविद् प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने की नई पहल की जा रही है। इस कड़ी में प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री प्रथम एक्सीलेंस अवार्ड समारोह-2025 का आयोजन रविवार 15 जून को हरोली विधानसभा क्षेत्र के पालकवाह ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे किया जाएगा। समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिह्न एवं नकद पुरस्कार प्रदान करेंगे।

यह आयोजन प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री फाउंडेशन की ओर से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करना है। फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह अवार्ड हर वर्ष आयोजित किया जाएगा ताकि विद्यार्थियों की मेहनत और प्रतिबद्धता को सम्मानित किया जा सके। अवार्ड समारोह के पहले संस्करण में हरोली विधानसभा क्षेत्र के कुल 150 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इनमें वे विद्यार्थी शामिल हैं जिन्होंने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में अव्वल प्रदर्शन किया है। इनमें क्षेत्र के पांच स्टेट टॉपर भी शामिल हैं जिन्होंने राज्य स्तरीय मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन


फाउंडेशन से जुड़े प्रतिनिधियों ने बताया कि प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री का संपूर्ण जीवन शिक्षा को समर्पित रहा। उन्होंने अपने शिक्षणकाल में हज़ारों विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और शिक्षा को केवल अंकों तक सीमित न रखते हुए उसमें जीवन मूल्यों की अभिव्यक्ति को सर्वोपरि माना। उनके नाम पर यह अवार्ड आरंभ किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed