फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Departmental functioning under question regarding elections

Una News: चुनाव को लेकर विभागीय कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में

Fri, 17 Apr 2026 06:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 17 Apr 2026 06:53 AM IST
विज्ञापन
Departmental functioning under question regarding elections
गगरेट/ऊना। न्यू विशाल हिमाचल ट्रांसपोर्ट सोसायटी के चुनावों को लेकर एक बार फिर विभागीय कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। एडिशनल रजिस्ट्रार कॉर्पोरेट सोसायटी ऊना द्वारा 17 अक्तूबर 2025 को सोसायटी के चुनाव संपन्न करवाए गए थे। चुनाव प्रक्रिया के बाद नियमानुसार एक माह की अवधि आपत्तियां दर्ज करवाने के लिए निर्धारित की गई थी ताकि चुनाव से जुड़ी किसी भी प्रकार की अनियमितता या पात्रता संबंधी विवादों की निष्पक्ष जांच की जा सके।
विज्ञापन

इसी अवधि के भीतर विजयी सदस्यों संजय कुमार, विनय कुमार तथा पराजित उम्मीदवार राजकुमार और शशि पाल ने 14 नवंबर 2025 को चार अलग-अलग वार्डों से संबंधित आपत्तियां लिखित रूप में सभा ऊना कार्यालय में दर्ज करवाईं। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान नियमों की अनदेखी की गई और कुछ उम्मीदवारों की पात्रता संदिग्ध होने के बावजूद उन्हें चुनाव मैदान में उतरने की अनुमति दे दी गई।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार विभाग ने चार में से दो मामलों पर तो तत्परता दिखाते हुए एक माह के भीतर ही निर्णय लेकर कार्रवाई कर दी लेकिन शेष दो मामलों को लेकर अब तक कोई ठोस निर्णय सामने नहीं आया है। यह स्थिति विभाग की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है और निष्पक्षता व पारदर्शिता पर संदेह उत्पन्न करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष रूप से वार्ड नंबर 4 से निर्वाचित सदस्य सतीश कुमार (पुत्र जगदेव सिंह, अंबोटा) तथा वार्ड नंबर एक से निर्वाचित सदस्य पवन कुमार (पुत्र चिंतराम, मवा सिंधिया) के खिलाफ सोसायटी एक्ट के तहत गंभीर आपत्तियां दर्ज की गई थीं। आरोप है कि ये दोनों सदस्य सोसायटी के नियमों के अनुसार चुनाव लड़ने के पात्र नहीं थे, इसके बावजूद विभाग ने बिना आवश्यक जांच-पड़ताल किए उन्हें चुनाव में भाग लेने की अनुमति दे दी। इस संबंध में सोसायटी के पूर्व सदस्य भजन लाल ने कहा कि जब अन्य मामलों में विभाग ने समय रहते निर्णय लिया तो इन दो मामलों को लगातार लंबित रखना समझ से परे है।


गौरतलब है कि न्यू विशाल हिमाचल ट्रांसपोर्ट सोसायटी प्रदेश की एक महत्वपूर्ण संस्था है, जो हर वर्ष करोड़ों रुपये का कारोबार करती है। ऐसे में यदि इसके संचालन में शामिल व्यक्तियों की पात्रता ही विवादों के घेरे में हो तो यह न केवल सोसायटी की साख को प्रभावित करता है बल्कि पूरे सिस्टम की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। विभाग की इस ढुलमुल कार्यप्रणाली के चलते यह मामला अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बन चुका है। स्थानीय लोगों और सोसायटी से जुड़े सदस्यों ने विभाग से मांग की है कि दोनों लंबित मामलों पर जल्द से जल्द निष्पक्ष निर्णय लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed