फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Departmental exhibitions will become the center of attraction in Peeplu fair

Una News: पीपलू मेले में विभागों की प्रदर्शनियां बनेगी आकर्षण का केंद्र

Tue, 03 Jun 2025 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 03 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Departmental exhibitions will become the center of attraction in Peeplu fair
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा का तीन दिवसीय जिला स्तरीय पीपलू मेला न केवल सांस्कृतिक विविधताओं को मंच देगा बल्कि यह क्षेत्रीय विकास, कला, संस्कृति और जनसंपर्क का भी अद्भुत संगम साबित होगा। मेला पांच से सात जून तक आयोजित किया जाएगा। जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं और हर वर्ग के लोग इसमें उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाने को तैयार हैं। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने मेले की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि इस वर्ष मेले की थीम समावेशी संस्कृति और प्रतिभा का उत्सव रखी गई है। इस थीम के अंतर्गत जिले भर के विभिन्न विभागों, शैक्षणिक संस्थाओं और सांस्कृतिक समूहों को आमंत्रित किया गया है, ताकि वे अपने कार्यों और सांस्कृतिक विरासत को जनसामान्य के समक्ष प्रदर्शित कर सकें। पीपलू मेले में विभागों की प्रदर्शनियां आकर्षण का केंद्र बनेंगी।
विज्ञापन

विवेक शर्मा ने कहा कि तीन दिवसीय जिला स्तरीय पीपलू मेले के प्रथम दिन सुबह 10 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो बंगाणा के होटल आशीर्वाद से शुरू होकर बंगाणा बाजार होते हुए रेस्ट हाउस तक जाएगी। उनके बाद पीपलू मेले के लिए प्रस्थान करेंगे। कहा कि इस भव्य शोभायात्रा में स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, एनएसएस और एनसीसी के स्वयंसेवक, लोक कलाकार, पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं और सामाजिक संगठन शामिल होंगे। विधायक ने कहा कि इस शोभायात्रा में हमारी माताएं-बहनें पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेंगी। यह केवल एक यात्रा नहीं होगी बल्कि हमारी सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक एकता का जीवंत चित्रण होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed