फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Department on alert after young woman dies of dengue

Una News: डेंगू से युवती की मौत के बाद विभाग अलर्ट

Thu, 09 Oct 2025 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Department on alert after young woman dies of dengue
संतोषगढ़ में डेंगू के बचाव हेतू फोगिंग करते कर्मी ।संवाद
दो सप्ताह का रोड मैप तैयार : प्रभावित वार्डों में दो समय फागिंग का लिया निर्णय
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूहों के साथ मिलकर लगाए जाएंगे जागरूकता शिविर
संवाद न्यूज़ एजेंसी
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद संतोषगढ़ में पिछले डेढ़ माह से फैल रहे डेंगू के चलते 24 वर्षीय युवती पूनम की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। नगर परिषद और स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को संयुक्त बैठक में दो सप्ताह का रोड मैप तैयार कर प्रभावित वार्डों में दो समय फागिंग का निर्णय लिया गया। इसके अलावा शहर में लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूकता के लिए दिशा निर्देशिका पंप्लेट्स और स्वयं सहायता समूहों के साथ मिलकर जागरूकता शिविरों के आयोजन कराने पर सहमति जताई है।

नगर परिषद कार्यालय में नप के ईओ हर्ष गुप्ता एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विशाल ठाकुर, डॉ. पीएस राणा व बीएमओ डॉ. रामपाल शर्मा और संतोषगढ़ सीएचसी प्रभारी डाॅ. रजत शर्मा, जन शिक्षा एवं सूचना संप्रेषण अधिकारी गोपाल कृष्ण सहित सभी अधिकारियों ने बैठक की। डेंगू के मामलों पर चिंता व्यक्त की। डॉ. विशाल ठाकुर ने कहा सरकारी स्तर पर नगर परिषद के विभिन्न वार्डों से संबंधित उनके पास डेंगू के 54 मामले हैं। इसके बाद डॉ. विशाल ठाकुर ने परिषद के वार्ड 5 और प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। रैपिड जांच में डेंगू पॉजिटिव युवती की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत के बाद उसके परिजनों और अन्य डेंगू पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने हेल्थ सुपरवाइजर दिनेश, आशा कार्यकर्ताओं को उचित दिशा-निर्देश दिए। टीम संग नप अध्यक्ष निर्मला देवी भी मौजूद रहीं। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विशाल ठाकुर ने बताया कि डेंगू की पुख्ता जांच एलिजा टेस्ट से होती है। संतोषगढ़ में डेंगू की रैपिड जांच में कई मामले सामने आए हैं। यह संभावित होते हैं जिन्हें लेकर एहतियातन स्वास्थ्य विभाग की टीमें नगर परिषद के साथ मिलकर आगामी दो सप्ताह के प्लान के तहत आगे बढ़ेंगी। डेंगू को मात देकर जन सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। हालांकि नप की ओर से बुधवार को प्रभावित क्षेत्रों में फागिंग स्वास्थ्य अधिकारियों की मौजूदगी में कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed