फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Dental problems on the rise among children, with over 300 reaching the OPD every month.

Una News: बच्चों में बढ़ीं दांतों की बीमारियां, हर माह 300 से अधिक पहुंच रहे ओपीडी

Sat, 27 Sep 2025 05:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 05:03 PM IST
सार

ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में हर माह लगभग 300 बच्चे दांतों की समस्याओं के इलाज के लिए आ रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, जंक फूड और दांतों की सही सफाई न करना इसका मुख्य कारण है। इससे बच्चों में दांत कमजोर और संक्रमित हो रहे हैं।

विज्ञापन
Dental problems on the rise among children, with over 300 reaching the OPD every month.

विस्तार

जंक फूड का प्रयोग, दांतों को रोजाना साफ न करना मानी जा रही बड़ी वजह
विज्ञापन

कैल्शियम और प्रोटीन की कमी से भी दांत हो रहे कमजोर
आशुतोष डाेगरा
ऊना। अधिक जंक फूड खाने और दांतों की नियमित सफाई न करने से बच्चों में दांतों की बीमारियां लगातार बढ़ रही हैं। क्षेत्रीय अस्पताल की डेंटल ओपीडी में हर माह करीब 300 बच्चे दांतों की विभिन्न समस्याओं के इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार समय से पहले दांत टूटना, दांतों में इंफेक्शन होना और कैल्शियम की कमी के कारण दांतों का कमजोर होना प्रमुख समस्याएं हैं। पहले ये समस्याएं बुजुर्गों में देखने को मिलती थीं, लेकिन अब कम उम्र के बच्चे भी इससे पीड़ित हो रहे हैं। बच्चों में दांतों के एलाइनमेंट में गड़बड़ी के मामले भी बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

डॉक्टरों का कहना है कि केक, पेस्ट्री, चॉकलेट्स, कैंडी, जंक फूड और सॉफ्ट ड्रिंक्स में मौजूद रिफाइंड शुगर दांतों पर बैक्टीरिया की वृद्धि करते हैं। इससे कैविटी और सड़न बढ़कर दांतों की सतह को कमजोर कर देती है। वहीं, कोल्ड ड्रिंक का अधिक सेवन दांतों की ऊपरी परत (इनेमल) को नुकसान पहुंचाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
क्षेत्रीय अस्पताल की डेंटल ओपीडी में हर माह करीब 300 बच्चे दांतों की विभिन्न समस्याओं से पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं। इसके पीछे गलत खान-पान सबसे बड़ा कारण है। आजकल बच्चे जंक फूड का अधिक सेवन करते हैं। कैल्शियम और प्रोटीन की कमी से भी दांत कमजोर हो जाते हैं। इसके अलावा अभिभावकों में दांतों की सफाई को लेकर जागरूकता की कमी है। -डॉ. कपिल भरवाल, वरिष्ठ दंत चिकित्सक, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed