{"_id":"68b6eb6d62bfb82f3e0082be","slug":"demand-to-reduce-gst-on-coolers-and-fans-from-18-to-5-percent-una-news-c-93-1-una1002-164201-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: कूलर, पंखों पर जीएसटी 18 से घटाकर 5 फीसदी करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: कूलर, पंखों पर जीएसटी 18 से घटाकर 5 फीसदी करने की मांग
विज्ञापन
एसी पर जीएसटी 28 से 18 होने पर कूलर, पंखों की कीमतों पर पड़ेगा असर
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मैहतपुर ( ऊना )। कूलर-पंखा उद्योग से जुड़े उद्यमियों ने सरकार से मांग की है कि इन पर लगने वाला जीएसटी 18 से घटाकर 5 प्रतिशत किया जाए। उनका कहना है कि एसी पर जीएसटी 28 से घटाकर 18 प्रतिशत होने से कूलर-पंखों की बिक्री पर विपरीत असर पड़ेगा। उत्पादन में लगने वाले जीपी शीट्स, कॉपर व प्लास्टिक पार्ट्स महंगे होते जा रहे हैं और 18% जीएसटी से दाम और बढ़ जाते हैं, जिससे मध्यम व निम्न वर्ग को परेशानी होती है। उद्योगपतियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने दरें नहीं घटाईं तो मैहतपुर सहित प्रदेश के उद्योग बंद होने की कगार पर पहुंच जाएंगे। पंजाब और हिमाचल के उद्योगपतियों ने सरकार से मांग उठाते हुए कहा कि कूलर और पंखा उद्योग पर लगे 18 फ़ीसदी जीएसटी को घटाकर पांच फ़ीसदी किया जाए। मैहतपुर उद्योग संघ के उपाध्यक्ष उद्यमी एमएल ठाकुर ने कहा कि अगर सरकार पंखा कूलर उद्योग पर जीएसटी नहीं घटाती है तो उन्हें मजबूरन इस उद्योग को बंद करना पड़ेगा। कहा कि सरकार को इस विषय की गंभीरता को समझते हुए जीएसटी को 18 से घटाकर पांच फीसदी करने की मांग पर गंभीरता से विचार करना होगा।