फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Demand to give exemption to teachers to come to school

Una News: शिक्षकों को भी स्कूल आने में छूट देने की मांग

Tue, 26 Aug 2025 07:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 26 Aug 2025 07:25 AM IST
विज्ञापन
Demand to give exemption to teachers to come to school
लेक्चरर संघ ने जिलाधीश हमीरपुर के पत्र का किया स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर संघ ने जिलाधीश हमीरपुर की ओर से शिक्षा सचिव को लिखे गए पत्र का स्वागत किया है। संघ ने इसे शिक्षकों, विशेषकर महिला शिक्षकों के हित में उठाया गया सराहनीय कदम बताया है।
लेक्चरर संघ के प्रांतीय मुख्य मीडिया सचिव राजन शर्मा ने कहा कि प्रदेश में लगातार खराब मौसम और प्राकृतिक आपदाओं के कारण अति दुर्गम इलाकों में आवाजाही करना बेहद कठिन हो गया है। ऐसे हालात में भी शिक्षक अपनी जान जोखिम में डालकर स्कूलों तक पहुंच रहे हैं, जबकि सरकार ने विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी हैं।
विज्ञापन


राजन शर्मा ने मांग उठाई कि जैसे छात्रों को छुट्टियां दी गई हैं, वैसे ही शिक्षकों और महिला शिक्षकों को भी छूट प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि यह कदम शिक्षकों की सुरक्षा और सुविधा दोनों दृष्टि से आवश्यक है। लेक्चरर संघ ने जिलाधीश हमीरपुर द्वारा शिक्षा सचिव को भेजे गए उस पत्र की सराहना की, जिसमें उन्होंने स्पष्ट लिखा है कि यदि स्कूलों में बच्चों की छुट्टियां हैं तो शिक्षकों को भी अवकाश प्रदान किया जाए। संघ ने प्रदेश सरकार, शिक्षा सचिव, शिक्षा निदेशक, संबंधित जिलों के उपायुक्तों और शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर से इस मुद्दे पर विचार कर दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षकों को राहत देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed