फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   demand of urea increasing in una district- farmers purchages 300 bag in padoga socaity

जिला में यूरिया की भारी मांग, गाड़ी पहुंचते ही उमड़े किसान

Fri, 18 Feb 2022 11:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
demand of urea increasing in una district- farmers purchages 300 bag in padoga socaity
पंडोगा में खाद लेकर जाते किसान। संवाद - फोटो : Una
ऊना। जिले में इस समय गेहूं और आलू की फसल के लिए यूरिया खाद की भारी मांग चल रही है। इसे ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विपणन और उपभोक्ता संघ (हिमफेड) ने 12 हजार बोरियों की खेप सभी गोदामों में सप्लाई की है। लेकिन, कई जगह खाद की खेप गोदामों में पहुंचते ही वहां किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

ऐसा ही नजारा शुक्रवार को हरोली उपमंडल के पंडोगा गांव की सोसायटी में शुक्रवार को देखने को मिला। सोसायटी में गुरुवार शाम को हिमफेड खाद की 300 बोरियां आई थी। शुक्रवार सुबह जैसे ही लोगों की खाद आने की सूचना मिली तो गोदाम के बाहर भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

इस दौरान एक आधार कार्ड पर खाद की दो बारियां ही दी गईं। दोपहर होते होते खाद खत्म हो गई। वहीं जो बड़े किसान खाद लेने आए वे एक आधार कार्ड पर दो बोरियां मिलने से निराश नजर आए। उनका कहना था कि एक तो खाद लंबे इंतजार के बाद पहुंची है और अब एक आधार कार्ड पर दो बोरियां उनकी जरूरत के मुताबिक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
गेहूं व आलू के लिए ज्यादा डिमांड
क्षेत्र में इस समय करीब 500 हेक्टेयर में आलू और लगभग 30 हजार हेक्टेयर में गेहूं की फसल लगाई गई है। इन दोनों फसलों के लिए खाद की मांग सबसे अधिक आ रही है।
खास बात यह है कि इफको की यूरिया खाद की सप्लाई इस समय पूरी तरह ठप है। केवल हिमफेड की ओर से सप्लाई भेजी जा रही है। लेकिन, इससे किसानों की मांग पूरी नहीं हो रही और खाद संकट की स्थिति लगातार बनी हुई है।

0
कोट्स
खाली हाथ लौटे कई किसान
पंडोगा सोसायटी के खाद वितरक मंजीत सैणी ने बताया कि क्षेत्र में यूरिया खाद की भारी मांग है। वीरवार को आई 300 बोरियां कुछ ही घंटों में खत्म हो गई हैं।
उन्होंने कहा अभी भी कई लोगों को उन्हें खाली हाथ ही लौटाना पड़ा है। वहीं हिमफेड के जिला इंचार्ज प्रदीप कुमार ने बताया कि जिले से खाद की और मांग आती है तो उस हिसाब से सप्लाई भेजी जाएगी। उन्होंने कहा 24 फरवरी तक यूरिया की अगली खेप सप्लाई की जाएगी। इससे बाकी बचे किसानों को खाद की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed