{"_id":"587ba2464f1c1b3403efe323","slug":"demand-of-mid-day-meal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कर्मचारी घोषित हों मिड डे मील वर्कर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कर्मचारी घोषित हों मिड डे मील वर्कर
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Sun, 15 Jan 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
mid day meal
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिड डे मील वर्कर्स यूनियन की बैठक जिलाध्यक्ष बलविंद्र कौर की अध्यक्षता में हुई। बलविंद्र कौर ने कहा कि मांगें पूरी न होने पर यूनियन की ओर से 20 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल ऊना में भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि 20 जनवरी को मिड डे मील वर्कर्स खाना नहीं बनाएंगी। उन्होंने कहा कि पिछले बारह वर्ष से हिमाचल में किसी भी सरकार ने मिड डे मील वर्कर का एक भी पैसा नहीं बढ़ाया है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने भी सत्ता में आने के बाद इस वर्ग को न्याय प्रदान नहीं किया हो। उन्होंने कहा कि अभी तक मिड डे मील वर्कर्स को सरकारी कर्मचारी घोषित नहीं किया गया है। मिड डे मील वर्कर से स्कूलों में चपरासी और माली का काम न करवाया जाए। वहीं, स्कूलों में 25 बच्चों की शर्त को भी हटाया जाए। प्रत्येक स्कूल में कम से कम दो मिड डे मील वर्कर्स होने चाहिए।
विज्ञापन
इसके अलावा सेवानिवृत्ति पर वर्कर्स को ग्रेच्युटी तथा पेंशन भी दी जाए। बलविंद्र कौर ने कहा कि 20 जनवरी को सभी वर्कर्स ऊना मुख्यालय पर एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ रोष रैली निकालेंगे। जबकि उपायुक्त ऊना विकास लाबरू को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। इस अवसर पर सुनीता, पिंकी, कपिल देव, कमल देव, सुरेखा, रचना देवी, मीना कुमारी, सुषमा देवी, सलोचना देवी, किरण देवी, निर्मला देवी, चंचला देवी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन