फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Demand for school holidays raised, parents expressed concern

Una News: स्कूलों में छुट्टियों की उठी मांग अभिभावकों ने जताई चिंता

Fri, 22 May 2026 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 22 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Demand for school holidays raised, parents expressed concern
ऊना। जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी के बीच अब स्कूलों में छुट्टियों की मांग जोर पकड़ने लगी है। अभिभावकों ने प्रशासन और शिक्षा विभाग से स्कूलों में अवकाश घोषित करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि भीषण गर्मी के चलते बच्चों का स्कूलों में बैठना मुश्किल हो गया है और कई बच्चे गर्मी की चपेट में आकर बीमार भी पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

अभिभावकों के अनुसार जिले का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं का दौर शुरू हो जाता है। ऐसे में छोटे बच्चों को स्कूल भेजना चुनौती बनता जा रहा है। उनका कहना है कि अधिकांश सरकारी स्कूलों में गर्मी से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। कई स्कूलों में केवल पंखों के सहारे व्यवस्था चल रही है जबकि कक्षाओं में उमस और गर्मी के कारण बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

अभिभावकों में राजीव कुमार, अरविंद, सविता रानी, रानी देवी, अजेश धीमान ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते बच्चों में सिरदर्द, उल्टी, चक्कर और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर के समय छुट्टी होने पर बच्चों को तेज धूप में घर लौटना पड़ता है, जिससे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। वहीं निजी स्कूलों में भी गर्मी को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ी हुई है। कई अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन से समय में बदलाव या छुट्टियां घोषित करने की मांग की है। उपनिदेशक जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग सोमलाल धीमान का कहना है कि मौसम की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

सरकार और विभाग के निर्देशों के अनुसार ही आगामी निर्णय लिया जाएगा। उधर, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम जताई है। ऐसे में लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed