फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   demand for intial pay as for punjab

पंजाब की तर्ज पर मिले इनीशियल पे

Fri, 04 Nov 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Fri, 04 Nov 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
demand for intial pay as for punjab
rupees note

हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने पंजाब की तर्ज पर इनीशियल पे देने की मांग उठाई है। महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपिंद्र सिंह एवं महासचिव रमेश ठाकुर ने संयुक्त बयान में कहा कि पंजाब में कुछ कर्मचारियों के वर्ग में 1 जनवरी 2006 से वेतनमान में विसंगतियां पैदा हुई थीं।

विज्ञापन


वह पंजाब सरकार ने 15 दिसंबर 2011 को अधिसूचना जारी करके अपने कर्मचारी वर्ग की 1 दिसंबर 2011 से नया वेतनमान देकर दूर कर दी थीं। पूर्व हिमाचल सरकार ने एक अक्तूबर 2012 से ग्रेड पे तो लागू कर दी, लेकिन इनीशियल पे कर्मचारियों को पंजाब की तर्ज पर लागू नहीं की गई। इस वजह से प्रदेश के कर्मचारियों को वित्तीय घाटा सहन करना पड़ रहा है। महासंघ ने हिमाचल सरकार से शीघ्र प्रदेश के कर्मचारियों को पंजाब की तर्ज पर 1 दिसंबर 2011 से इनीशियल पे देने की मांग की है, जिससे सरकार पर ज्यादा वित्तीय बोझ भी नहीं पड़ेगा और बहुत बड़ी मात्रा में कर्मचारियों को लाभ मिल पाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी मांग की कि 15 मई 2003 के बाद नियुक्त एवं नियमित हुए कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन लाभ प्रदान किए जाएं तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का वर्दी भत्ता भी बढ़ाया जाए, जो पिछले कई सालों से 190 रुपये प्रति माह चल रहा है तथा सभी कर्मचारियों को 1998 सीए भी दो सौ रुपये ही दिया जा रहा है। इन दो भत्तों को भी प्रदेश सरकार बढ़ाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed