फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Demand for bus stand and taxi stand in Mubarakpur

Una News: मुबारिकपुर में बस अड्डे और टैक्सी स्टैंड की मांग

Sat, 03 May 2025 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 03 May 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Demand for bus stand and taxi stand in Mubarakpur
मुबारिकपुर (ऊना)। उपमंडल गगरेट का मुबारिकपुर कस्बा वर्षों से बेहतर परिवहन व्यवस्था और ट्रैफिक योजना की उम्मीद लगाए हुए है। मगर यहां स्थिति आज भी जस की तस बनी हुई है। इससे स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों और श्रद्धालुओं को भी परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चंडीगढ़, जम्मू, जालंधर और धर्मशाला के मुख्य मार्गों पर स्थित कस्बा हिमाचल आने वाले लोगों के लिए पहला पड़ाव है। मगर मुबारिकपुर में न तो मिन्नी बस अड्डे और न ही टैक्सी स्टैंड की उचित व्यवस्था है। कस्बे के चौराहे पर लोग दिन-रात खुले आसमान के नीचे अपनी बस का इंतजार करते हैं, चाहे वह धूप हो या बारिश। यहां के लोगों और बाहरी यात्रियों के लिए कोई वर्षाशालिका की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

इसके अलावा, मुबारिकपुर चौक पर स्थापित ट्रैफिक लाइटें भी खराब हो चुकी हैं और सड़क पर वाहनों का जाम लगना आम बात हो गई है। इसके चलते, कई बार वाहन दुर्घटनाओं का कारण बन चुके हैं, और ट्रैफिक नियंत्रण केवल एक इक्का-दुक्का कर्मचारी के जिम्मे है, जिससे स्थिति और भी खराब हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय नागरिकों राकेश कुमार, जगमोहन ठाकुर, अमित, सुखविंद्र का कहना है कि सरकार को मुबारिकपुर में मिन्नी बस स्टैंड और टैक्सी स्टैंड की व्यवस्था करनी चाहिए। चारों सड़कों के किनारे बस प्रतीक्षा शेड्स की योजना बनाई जानी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed