फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Delegation of Indian Farmers Association met the Deputy Director of Agriculture

टकारला और पेखूबेला ग्रेडिंग सेंटर के स्तरोन्नयन जल्द किया जाए ः संघ

Mon, 21 Jun 2021 11:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Delegation of Indian Farmers Association met the Deputy Director of Agriculture
भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधि कृषि उपनिदेशक से मिलते हुए। - फोटो : Una
जोल (ऊना)। भारतीय किसान संघ ने टकारला और पेखूबेला ग्रेडिंग सेंटर के स्तरोन्नयन कार्य जल्द पूरा करने की मांग की है। इस संबंध में भारतीय किसान संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने कृषि विभाग के उपनिदेशक अतुल डोगरा से भेंट की है।
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ ने कृषि उपनिदेशक के समक्ष जिला ऊना में कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी के बारे में ठोस कदम उठाने का आग्रह किया। साथ ही ग्रेडिंग सेंटर टकारला और पेखूबेला के लंबित पड़े अपग्रेडेशन को भी जल्द से जल्द पूरा किया जाए। ग्रेडिंग सेंटर के अपग्रेड करने का मामला पिछले तीन वर्षों से लंबित पड़ा हुआ है। इसका खामियाजा क्षेत्र के किसानों को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसके साथ ही इन ग्रेडिंग सेंटरों में कम से कम दस हजार क्विंटल की भंडारण क्षमता भी बनाई जाए। जिला ऊना में एग्रीकल्चर रिसर्च इंफ्रास्ट्रचर बनाने पर भी विचार किया जाए ताकि जिला में किसानों को प्रशिक्षण आदि के लिए कहीं अन्य जगह पर न जाना पड़े। इस मौके पर भारतीय किसान संघ जिला ऊना के अध्यक्ष सुरेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार, चंचल देहल, विकास खंड अंब के अध्यक्ष सुरजीत सिंह राणा, विशाल पाठक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed