फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Decide election boycott if not given facilities

सुविधाएं न मिलीं तो होगा चुनावों का बहिष्कार

Sun, 13 Dec 2015 08:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना Updated Sun, 13 Dec 2015 08:12 PM IST
विज्ञापन
Decide election boycott if not given facilities

मूलभूत सुविधाओं से वंचित होने के बावजूद हिमुडा के एकमुश्त 300 फीसदी मेंटेनेंस चार्जिज बढ़ाने पर हिमुडा कॉलोनी के बाशिंदे भड़क गए हैं। मेंटेनेंस चार्जिज बढ़ाए जाने के कारण भारी तनाव से गुजर रहे यहां के बाशिंदे खुद को पूरी तरह ठगा महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन


लोगों का कहना है कि उनसे वसूले गए मेंटेनेंस चार्जिज का एक पैसा भी हिमुडा मेंटेनेंस पर खर्च नहीं कर रही है। लोग पूछ रहे हैं कि कि उनसे वसूला पैसा आखिर जा कहां रहा है। मामला गर्म होने के बाद अब स्थानीय लोगों ने आगामी चुनावों का बहिष्कार करने की भी चेतावनी दे डाली है। रविवार को रक्कड़ कॉलोनी स्थित हिमुडा पार्क में हिमुडा कॉलोनी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की हंगामेदार बैठक आयोजित की गई। इसमें लोगों ने हिमुडा पर मनमानी के आरोप लगाते हुए जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेंटेनेंस के नाम पर कॉलोनी निवासियों से लाखों रुपये तीन माह पहले ले लिए जाते हैं। लेकिन कॉलोनियों की हालत कुछ और ही बयां करती है। कूड़े के ढेर और दयनीय हालत में पहुंच चुकी सड़कें आम हो गई हैं। स्ट्रीट लाइटों की जहां जरूरत है, वहां अंधेरा है जबकि कई जगह बेवजह रोशनी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि हिमुडा कॉलोनी के साथ बसाई निजी कॉलोनियों को पूरी सुविधाएं दी जा रही हैं जबकि हिमुडा कॉलोनी की सुध लेने वाला कोई नहीं। उन्होंने आरोप जड़ा कि वसूली जा रही मेंटेनेंस राशि हुडा, पुडा, डीडीए और जीएमएडीए की राशि से कहीं ज्यादा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि हिमुडा को भी अन्य प्रदेशों के विभाग की तरह काम करने के निर्देश दें जिससे स्थानीय लोग सुकून की जिंदगी से जी सकें।

बैठक में सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने एलान किया कि अगर उनकी मांगों पर सकारात्मक कदम न उठाया गया तो कोई भी हिमुडा कॉलोनी निवासी मेंटेनेंस चार्जिज का भुगतान नहीं करेगा। साथ ही, आगामी पंचायत चुनावों का भी बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने मांग की है कि इस बढ़ोतरी को तुरंत वापस लिया जाए।


बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष खुशी राम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैप्टन केसी शर्मा, उपाध्यक्ष राजेश पराशर, महासचिव एसपी शर्मा, सलाहकार एमएल वशिष्ठ, संयुक्त सचिव बाल कृष्ण शर्मा, ऑडिटर रमेश मनकोटिया, कैशियर जीएल सैणी, कार्यकारिणी सदस्यों में एमएस बीर, आरएस जसवाल, रविंद्र जसवाल, विवेक जसवाल, दर्शन कुमार, जतिंद्र कुमार, अशोक कुमार, केडी शर्मा, उपिंद्र सिंह और केके धवन मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed