फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   death

विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप

Sun, 20 Dec 2020 10:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
death
बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र के कृष्णानगर के मुथियार गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई है। उनके पिता ने दामाद पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिलासपुर के घुमारवीं तहसील के कसारू गांव के प्रेम लाल ने बंगाणा थाना में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि बेटी की शादी करीब 20 वर्ष पहले कृष्णा नगर के मुथियार गांव में बलवीर सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही परिवार के लोग उसकी बेटी को आए दिन तंग करते रहते थे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसका दामाद भी आए दिन बेटी से मारपीट करता था।
विज्ञापन

मारपीट से उसकी बेटी अकसर दुखी रहती थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि बेटी की मौत से कुछ दिन पहले ही वे बेटी के घर आए तो उनके सामने ही दामाद ने बेटी को बुरी तरह पीटा। मारपीट के बाद दामाद बलबीर सिंह ने बेटी को घर से निकाल दिया। घर से निकालने के कुछ ही समय बाद ही बेटी की मौत हो गई। पिता ने पुलिस और प्रशासन से बेटी को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंगाणा थाना के एसएचओ अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस ने विवाहिता के पिता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed