{"_id":"5d93882f8ebc3e93d62b0b64","slug":"death-una-news-sml3095249136","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 वर्षीय वृद्ध की कुएं में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
75 वर्षीय वृद्ध की कुएं में डूबने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल की धुंदला पंचायत के बैरी गांव में 75 वर्षीय वृद्ध की सोमवार रात कुएं में डूबने से मौत हो गई है। इस घटना से परिवार में दुख का माहौल कायम है। इस बात की जानकारी लोगों को उस वक्त हुई, जब वे सुबह कुएं के पास गए। लोगों ने इसकी जानकारी मृतक के परिजनों और ग्राम पंचायत कमेटी सदस्यों को दी।
बंगाणा के बैरी गांव का 75 वर्षीय बाबू राम रात को ही कुएं से पानी भरने के लिए चला गया। इसी दौरान पानी भरते हुए वह कुएं में जा गिरे। इससे उनकी मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि वृद्ध व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान था। सुबह गांव के लोगों ने इस व्यक्ति के शव को कुएं में तैरते हुए देखा तो परिजनों को सूचित किया। पंचायत प्रधान संजीव कुमार ने बताया कि शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। दूसरी ओर बंगाणा पुलिस थाना प्रभारी कमन नैन शर्मा ने बताया कि इस तरह की कोई भी सूचना उनके पास नहीं पहुंची है। अगर कोई सूचना मिलती है तो पुलिस मामले की जांच करेगी।