{"_id":"579f8ffe4f1c1b6f152b9456","slug":"death-in-sanoli","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनोली में प्रवासी युवक की संदिग्ध मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनोली में प्रवासी युवक की संदिग्ध मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Mon, 01 Aug 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस चौकी संतोषगढ़ के तहत सनौली मजारा में 20 वर्षीय प्रवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान ललण सिंह निवासी हरदोई, उत्तर प्रदेश के रूप की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह सनोली मजारा में एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। स्थानीय दुकानदारों ने जब उसे देखा तो मामले की सूचना परिजनों को दी गई। परिजन तुरंत उसे ऊना अस्पताल ले आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा था। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन