फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Dead body found in suspicious condition, suicide note came out of pocket

संदिग्ध हालत में मिला शव, जेब से निकला सुसाइड नोट

Fri, 25 Jun 2021 07:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
Dead body found in suspicious condition, suicide note came out of pocket
क्कराणा में मिले शव को लेकर जांच करते पुलिस कर्मी - फोटो : Una
बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र की ककराणा वर्षाशालिका के पीछे शुक्रवार को एक व्यक्ति शव संदिग्ध हालत में मिला है। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें उसने मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एक ट्रक चालक ने ककराना वर्षाशालिका के पीछे एक व्यक्ति को अचेत देखा। ट्रक चालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। मौके पर मृतक के जेब से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें मौत के लिए उसने खुद को ही जिम्मेदार होना लिखा है। मृतक पहचान 55 वर्षीय जसपाल सिंह निवासी तेही मुच्छाली तहसील बंगाणा जिला ऊना के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति बद्दी में काम करता था और बुधवार को कुछ दिन घर में रहने के बाद वापस बद्दी के लिए रवाना हुआ था, लेकिन शुक्रवार को उसका शव एक वर्षाशालिका के पीछे मिला है। प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। डीएसपी मुख्यालय रमाकांत ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लगेगा। पुलिस टीम छानबीन में कर रही है। उन्होंने बताया कि सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल पर लाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed