फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   DAV Ambota players shine in national games

Una News: डीएवी अंबोटा के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय खेलों में चमकाया नाम

Sat, 07 Dec 2024 12:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
DAV Ambota players shine in national games
डीएवी स्कूल अम्बोटा के विद्यार्थियों के साथ प्रिंसिपल नमित शर्मा ।स्रोत संस्थान
शौर्य पटेल ने एंडयोरेंस स्किपिंग में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी क्षमता का लोहा मनवाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


गगरेट (ऊना)। डीएवी स्कूल अंबोटा के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय खेलों में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय का नाम रोशन किया। इस वर्ष इन खेलों का उद्घाटन समारोह मेजर ध्यानचंद अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम नई दिल्ली में किया गया। कक्षा दसवीं के शौर्य पटेल ने एंडयोरेंस स्किपिंग में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी क्षमता का लोहा मनवाया। स्किपिंग डबल टच में आकाश और अभिमन्यु ने रजत पदक जीता। वहीं, स्किपिंग की टीम इवेंट में रुद्रांश, आकाश, अभिमन्यु और शौर्य ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। इसके साथ कक्षा छठी व सातवीं की छात्राएं साक्षी और प्रियांशी ने रजत पदक जीतकर अपनी मेहनत और कौशल का परिचय दिया। टीम योगिंग इवेंट में साक्षी, प्रियांशी, प्राची और मीनाक्षी में कांस्य पदक अपने नाम किया। विद्यालय के चेयरमैन अरविंद घई, वायस चेयरमैन केसी कतना और मैनेजर पी. सोफत ने विद्यालय की इस अभूतपूर्व सफलता के लिए विजयी खिलाड़ियों व उनके अभिभावकों, विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षकों को बधाई दी है। कहा कि यह सफलता न केवल छात्रों की मेहनत और विद्यालय के मार्गदर्शन का परिणाम है बल्कि विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों व अभिभावकों के अटूट समर्थन और प्रेरणा का प्रतीक है। यह उपलब्धि विद्यालय की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य और एआरओ नमित शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों व उनके अभिभावकों को बधाई दी और कहा कि हमारे विद्यालय के विद्यार्थियों ने यह साबित कर दिया कि खेलों के माध्यम से न केवल व्यक्तिगत विकास होता है बल्कि एक टीम वर्क, अनुशासन और आत्मविश्वास को भी बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed