फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Dates of Children Science Congress decided, competition will start from 21st

Una News: चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस की तिथियां निर्धारित, 21 से शुरू होगी प्रतियोगिता

Thu, 17 Oct 2024 02:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 17 Oct 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Dates of Children Science Congress decided, competition will start from 21st
आठ नवंबर को बहडाला स्कूल में होगा जिला स्तरीय आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिला के वरिष्ठ माध्यमिक, उच्च और माध्यमिक स्कूलों में एचपी चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शिक्षा विभाग ने इस आयोजन की तिथियां निर्धारित कर दी हैं।
इसके साथ जिन स्कूलों में यह आयोजन होगा, उनके नाम भी जारी किए गए हैं। जानकारी के अनुसार जिला के पांच उपमंडलों में चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस प्रतियोगिता का खंड स्तरीय आयोजन 21 और 22 अक्टूबर को होगा। इसमें अंब क्षेत्र का चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अंब, बंगाणा का बंगाणा स्कूल, गगरेट का बढेड़ा राजपूतां, हरोली का भदसाली और ऊना का बाल स्कूल संतोषगढ़ में आयोजन करवाया जाएगा। इसके साथ ही जिला स्तरीय प्रतियोगिता भी निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

जिला स्तरीय आयोजन आठ नवंबर को बहडाला स्कूल में आयोजित किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने इस कार्यक्रम में आवेदन करने वाले सभी प्रतिभावान बच्चों को बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की है। ध्यान रहे कि बीते दिनों इस प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन आवेदन किए गए थे। इसमें जिला के सभी स्कूलों ने बढ़-चढ़कर आवेदन किए हैं। अब इस प्रतियोगिता के खंड और जिला स्तरीय आयोजन के लिए योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, उपनिदेशक जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग सोमलाल धीमान ने बताया कि यह प्रतियोगिता प्रतिभावान बच्चों के लिए एक बड़ा मंच है। उन्होंने कहा कि विशेषकर विज्ञान विषय में अच्छी प्रतिभा रखने वाले बच्चों को इसमें अपनी काबिलियत परखने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed