{"_id":"606f3a708ebc3ec39955fbed","slug":"dangoh-khas-resident-dies-in-road-accident-una-news-sml3668534165","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में डंगोह खास के व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में डंगोह खास के व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
मृतक पवन कुमार
- फोटो : Una
दौलतपुर चौक (ऊना)। निकटवर्ती डंगोह खास गांव में बुधवार देर रात दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात साढ़े नौ बजे के करीब पवन कुमार पुत्र स्व. देवराज बाइक पर सवार होकर दौलतपुर चौक से वापस घर डंगोह खास आ रहा था। पुराना तालाब के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
हादसा इतना भयावह था कि मोटर साइकिल के परखच्चे उड़ गए। बाइक सवार पवन के सिर और हाथ पर गंभीर चोटें लगी। परिचित लोग आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल में ले गए। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। समाचार लिखे जाने तक स्पष्ट नहीं हो पाया कि पवन किस गाड़ी की चपेट में आया है। युवक की मौत से पूरे गांव में मातम छाया है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे लेकर छानबीन शुरू कर दी। चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ भादंसं 279, 304ए और मोटर वाहन अधिनियम 187 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम बाद दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा जाएगा।