{"_id":"67c83f679e65bd4b5b0a181d","slug":"cultural-presentations-created-a-stir-in-bangana-college-una-news-c-93-1-ssml1048-147757-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बंगाणा काॅलेज में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बंगाणा काॅलेज में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
विज्ञापन
शिक्षा और संस्कार देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव : विवेक
कॉलेज में सौर ऊर्जा पैनल लगाने के लिए पांच लाख देने की घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। महाविद्यालय बंगाणा में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में हुआ। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जबकि, उपमंडल अधिकारी सोनू गोयल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती वंदना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि विवेक शर्मा ने कहा कि युवा राष्ट्र की शक्ति हैं। उनकी शिक्षा और संस्कार देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विधायक की ओर से पुस्तक का विमोचन भी किया गया, जो शैक्षिक और सामाजिक विषयों पर केंद्रित है। पुस्तक विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास में सहायक होगी और उन्हें नई प्रेरणा प्रदान करेगी। समारोह के दौरान विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि विवेक शर्मा ने कॉलेज में पूरे वर्ष खेल, पढ़ाई और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इसके अलावा उन्होंने विद्यार्थियों के खानपान के लिए 11000 रुपये की राशि देने की घोषणा की। महाविद्यालय में सौर ऊर्जा पैनल लगाने के लिए पांच लाख की राशि प्रदान करने का भी एलान किया। इससे महाविद्यालय में पर्यावरण-अनुकूल ऊर्जा संसाधनों का विकास होगा। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव देशराज मोदगिल, देशराज गौतम, पूर्व जिला परिषद सदस्य इंदु बाला, सत्या देवी, तहसीलदार बंगाणा अमित शर्मा, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर, बीडीसी सदस्य जोगिंद्र देव आर्य, महाविद्यालय के अध्यापक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।