{"_id":"5dc844358ebc3e5b274326a9","slug":"cultural-activity-una-news-sml313716418","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीगुरु नानक देव के रंग में रंगा नंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीगुरु नानक देव के रंग में रंगा नंगल
विज्ञापन
नंगल के सेक्टर-दो में नगर कीर्तन की अगुवाई करते पांच प्यारों का स्वागत करती संगत।
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंगल। गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर गुरुद्वारा सिंह सभा सेक्टर-2 नया नंगल कमेटी ने भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का मनमोहक पालकी में सुशोभित किया गया।
इस मौके पर निकाले नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारों ने की। इससे माहौल भक्तिमय बन गया। यह नगर कीर्तन नया नंगल सेक्टर-2 सिंह सभा गुरुद्वारा से शुरू होकर सेक्टर एक, सेक्टर दो से होता हुआ श्री वाल्मीकि मंदिर पहुंचा। यहां वाल्मीकि भाईचारे ने नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया। श्री गुरु रविदास मंदिर कमेटी ने शिवालिक कॉलोनी, सेक्टर-2 मार्केट और सेक्टर-5 की संगत ने नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया। यह नगर कीर्तन अलग-अलग क्षेत्रों का भ्रमण करता हुआ श्री गुरु गोबिंद सिंह की तप स्थली गुरुद्वारा विभोर साहिब में जाकर संपन्न हुआ।
नगर कीर्तन में गतके का जौहर दिखाने वाले सिख नौजवानों ने भी खूब वाह-वाही लूटी। नगर कीर्तन का अलग-अलग जत्थे बंदियों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर सिंह सभा सेक्टर-2 गुरुद्वारा सहिब के प्रधान हरजीत सिंह, महासचिव त्रिलोचन सिंह, नरेंद्र सिंह, चंगियाड़ा, डॉ. गुरप्रीत सिंह, बीपी सिंह, जसवीर सिंह, त्रिलोक सिंह, सुधीर कुमार, जीत कुमार, संतोष सिंह सोढ़ी, जोबन सिंह, त्रिलोचन सिंह, बक्शी सिंह, सुखबीर सिंह, जपसप्रीत सिंह, राजू सूरी आदि ने नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया।