फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   CT scan will be free for patients injured in road accidents in the regional hospital.

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में सड़क हादसों में घायल मरीजों का निशुल्क होगा सीटी स्कैन

Thu, 10 Oct 2024 02:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 10 Oct 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
CT scan will be free for patients injured in road accidents in the regional hospital.
अस्पताल प्रबंधन ने नई व्यवस्था शुरू करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

आपातकाल में पहुंचने वाले घायलों को मिलेगी बेहतर सुविधा
आशुतोष डोगरा
ऊना। जिले के सबसे बड़े अस्पताल में सड़क हादसों में घायल मरीजों के सीटी स्कैन निशुल्क होंगे। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
इसके अलावा घायलों का उपचार व जांच भी प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी, ताकि समय रहते घायलों को सही उपचार मिल सके। इससे पहले सीटी स्कैन के लिए घायलों से शुल्क वसूल किया जाता है। इसके लिए इन घायलों के होने वाले सीटी स्कैन व एक्सरे पर आने वाला खर्च रोगी कल्याण समिति के बजट से खर्च किया जाएगा।
क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए अस्पताल प्रबंधन लगातार प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में सड़क हादसों के घायल होने वाले लोगों की मदद के लिए नई सुविधा शुरू कर दी गई है। इसे लेकर रोगी कल्याण समिति की बीते दिनों हुई बैठक में निर्णय लिया गया है। बता दें कि जिले भर में आए दिन सड़क हादसे होते हैं। सड़क हादसों को लेकर ऊना जिला संवेदनशील है। ऐसे में घायल को उपचार के लिए सबसे पहले घटना स्थल के नजदीक स्थित नागरिक अस्पताल में ले जाया जाता है। ऐसेे में अगर घायल को अगर साधारण चोट लगे तो उसका उपचार उक्त केंद्र में ही कर दिया जाता है। अगर घायल को चोटें अधिक लगी हैं तो उसे प्राथमिक उपचार देकर क्षेत्रीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जाता है। ऐसे में क्षेत्रीय अस्पताल के आपातकाल वार्ड में पहुंचने पर विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा घायल को कई बार सीटी स्कैन करवाने के लिए कहा जाता है। इस दौरान बहुत से मामलों में ऐसा भी होता है कि घायल के साथ कोई तीमारदार नहीं होता। इस दौरान साधारण सीटी स्कैन के लिए 1500 से 2000 रुपये शुल्क वसूल किया जाता है।
विज्ञापन

इस समस्या को दूर करने के लिए अब अस्पताल प्रबंधन ने घायल व्यक्ति के निशुल्क सीटी स्कैन करने की सुविधा शुरू करने के लिए निर्देश जारी किए हैं। इस खर्च को घायल व्यक्ति से न लेकर आरकेएस के बजट से खर्च किया जाएगा, जिससे समय पर घायल व्यक्ति को उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
क्षेत्रीय अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सड़क हादसों में घायल होने वाले व्यक्ति का सीटी स्कैन निशुल्क होगा। इसे लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed