{"_id":"62c5d56dc400821cf6055aa2","slug":"ct-scan-could-not-be-started-in-regional-hospital-una-news-sml4143745178","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय अस्पताल में शुरू नहीं हो पाई सीटी स्कैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रीय अस्पताल में शुरू नहीं हो पाई सीटी स्कैन
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल में लगी नई सीटी स्कैन की मशीन। संवाद
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में करीब डेढ़ माह से बंद पड़ी सीटी स्कैन सुविधा शुरू नहीं हो पाई है। अस्पताल में नई आधुनिक सीटी स्कैन मशीन को स्थापित तो कर दिया गया है, लेकिन कुछ औपचारिकताएं अधूरी रहने के कारण अभी इसे शुरू नहीं किया जा सका है। इसके चलते मरीजों और तीमारदारों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को निजी लैब में जाकर सीटी स्कैन करवाना पड़ रहा है।
जानकारी के अुसार क्षेत्रीय अस्पताल में नई सीटी सिटी स्कैन मशीन कक्ष का विस्तारीकरण करने की प्रक्रिया करीब डेढ़ माह पहले शुरू हुई। इसके तहत पुरानी सीटी स्कैन मशीन को हटाकर नई सीटी स्कैन मशीन लगाई जा रही है। अस्पताल में कुछ दिनों पूर्व नई सीटी स्कैन मशीन को स्थापित भी कर दिया गया है, लेकिन अभी भी कुछ औपचारिकताएं शेष रहती हैं। बताया जा रहा है कि मशीन को शुरू करने के लिए अभी कुछ और दिन लग सकते हैं। ऐेसे में मरीजों को मजबूरन निजी लैब जाकर ही सीटी स्कैन करवाने पड़ रहे हैं।
आपातकाल के मरीजों को अधिक परेशानी
क्षेत्रीय अस्पताल के आपातकाल वार्ड में आने वाले मरीजों को कई बार तुरंत सीटी स्कैन करवाने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में सीटी स्कैन सुविधा के बिना मरीजों और उनके तीमारदारों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
एक सप्ताह के भीतर ही सीटी स्कैन मशीन को दोबारा शुरू करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। नई मशीन को स्थापित कर दिया है। कुछ औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सीटी स्कैन सुविधा शुरू हो जाएगी।
-डॉ. रमन शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना