फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Crowds of devotees gathered at Dera Baba Barbhaag Singh Maidi on Baisakhi.

Una News: बैसाखी पर डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Wed, 15 Apr 2026 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 15 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees gathered at Dera Baba Barbhaag Singh Maidi on Baisakhi.
अंब(ऊना)। बैसाखी के पावन अवसर पर डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर विभिन्न धार्मिक स्थलों में शीश नवाया और सुख-समृद्धि की कामना की। मेले में शामिल होने के लिए सोमवार देर शाम से ही श्रद्धालुओं का मैड़ी पहुंचना शुरू हो गया था। इस दौरान विशेष रूप से पंजाब, हरियाणा और जम्मू से बड़ी तादाद में लोग पहुंचे। श्रद्धालुओं की भारी आमद के कारण मैड़ी बाजार में दिनभर खासी रौनक बनी रही।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने डेरा बाबा बड़भाग सिंह जी बेरी साहिब, गुरुद्वारा मंजी साहिब और मंदिर वीर नाहर सिंह में श्रद्धापूर्वक दर्शन किए। इसके अलावा लोगों ने कुज्जासर में भी माथा टेका। बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने पवित्र श्री चरणगंगा में स्नान किया और धूने पर शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। बैसाखी पर्व को लेकर क्षेत्र के सभी धार्मिक स्थलों पर विशेष प्रबंध किए गए थे और चारों ओर भक्तिमय माहौल बना रहा।
विज्ञापन

मेले में मालवाहक वाहनों में श्रद्धालुओं के आने पर लगाम नहीं लग पाई है। भारी संख्या में श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, पिकअप ट्रॉलों में सवार होकर आ रहे हैं। इन असुरक्षित वाहनों में बेतरतीब तरीके से लोगों को क्षमता से अधिक बिठाया जा रहा है जो कि उनकी सुरक्षा के लिए भी खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना अंब के प्रभारी रूप सिंह ठाकुर ने बताया कि मालवाहक वाहनों पर सवारियां ढोने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। क्षेत्र में विभिन्न स्थलों पर नाके लगाकर ऐसे वाहनों के लिए चेतावनी दी जा रही है और चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed