फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Crowds gathered before Diwali, people had to struggle for seats.

Una News: दिवाली से पहले उमड़ी भीड़, सीटों के लिए करनी पड़ रही जद्दोजहद

Fri, 17 Oct 2025 07:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 07:50 PM IST
विज्ञापन
Crowds gathered before Diwali, people had to struggle for seats.
रात नौ बजे के बाद पहुंच रहीं अतिरिक्त बसें, दिवाली पर दो बजे तक ही मिलेगी सुविधा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। दिवाली पर दिल्ली और चंडीगढ़ से नियमित बसों के अलावा एचआरटीसी की ओर से अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं। सुबह के समय बसों में नॉर्मल जबकि शाम के समय बसें भरकर लौट रही हैं। शुक्रवार को दिल्ली और बद्दी के लिए दो-दो और चंडीगढ़ के लिए तीन बसें ऊना से भिजवाई गईं। यह बसें शनिवार को रात के समय लौटेंगी। रोजाना आने वाली बसों में कई यात्री ऑनलाइन बुकिंग भी करवा रहे हैं। 20 से 25 फीसदी बसों की सीटें 19 तक फुल हो चुकी हैं। शुक्रवार को दिन में भी अधिकतर बाहरी राज्यों से आने वाली बसों में भीड़ देखी गई। कई यात्रियों को बसों में खड़े होकर भी सफर करना पड़ा। होशियारपुर से भी ऊना आने वाली अधिकांश बसें भर-भरकर पहुंची। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए वीरवार शाम को एचआरटीसी की ओर से तीन बसें दिल्ली जबकि चार बसें चंडीगढ़ भिजवाई गई थीं। उधर, ऊना बस अड्डे पर भी शुक्रवार को यात्रियों की काफी भीड़ देखी गई। यात्री बस में सीट को लेकर जद्दोजहद करते दिखाई दिए। एचआरटीसी प्रबंधन के अनुसार 19 अक्तूबर तक विशेष बसों की सुविधा दी जाएगी। 21 अतिरिक्त बसों का चंडीगढ़ और दिल्ली से संचालन किया जाएगा। दिवाली के दिन 20 अक्तूबर को दोपहर दो बजे तक ही यात्रियों को सेवाएं मिल पाएंगी। एचआरटीसी ऊना के उपमंडलीय प्रबंधक सुरेश धीमान ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दूसरी बसों के अलावा अतिरिक्त बसें भी चलाई जा रही हैं। यात्रियों की सुविधा को लेकर एचआरटीसी गंभीर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed