{"_id":"694057f938404587900f5574","slug":"crowd-of-patients-gathered-in-the-regional-hospital-since-morning-una-news-c-93-1-ssml1047-175155-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में सुबह से जुटी मरीजों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में सुबह से जुटी मरीजों की भीड़
Tue, 16 Dec 2025 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल के पर्ची काउंटर पर लगी कतारें । संवाद
ऊना। स्थान : क्षेत्रीय अस्पताल ऊना। समय : सुबह 10:00 बजे। क्षेत्रीय अस्पताल के मुख्य द्वार से लोगों का आना-जाना जारी है। अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी के बाहर मरीज चिकित्सक के आने का इंतजार कर रहे हैं। ओपीडी के बाहर तैनात सुरक्षा कर्मी मरीजाें से पर्ची लेकर उन्हें इंतजार करने के लिए कह रहा है।
इस दौरान जब सुरक्षाकर्मी से पूछा गया कि चिकित्सक कब तक आएंगे तो उसने कहा कि डॉक्टर साहब वार्ड के दौरे पर गए हैं। दौरे के बाद वह ओपीडी में बैठेंगे। इस दौरान मरीजों का अस्पताल में आना-जाना लगा हुआ है। धरातल तल पर ही स्थित एक मेडिसिन ओपीडी में चिकित्सक की कुर्सी खाली पड़ी है। ओपीडी में कोई भी मौजूद नहीं है।
क्षेत्रीय अस्पताल की पुरानी शिशु रोग ओपीडी की जगह अब मेडिसिन ओपीडी का संचालन हो रहा है। इस ओपीडी में विशेषज्ञ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। एक्सरे रूम के समीप चर्म रोग ओपीडी में भी विशेषज्ञ मरीजों की जांच करते नजर आए।
विज्ञापन
10:15 बजे मातृ-शिशु अस्पताल की गायनी ओपीडी के बाहर काफी भीड़ जुटी हुई है। ओपीडी में अभी कोई स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं बैठा है। ओपीडी के बाहर मौजूद महिला सुरक्षाकर्मी मरीजों की पर्ची लेकर उन्हें इंतजार करने के लिए कह रही है। इसी भवन में मौजूद शिशु रोग ओपीडी के बाहर भी मरीज चिकित्सक के आने का इंतजार कर रहे हैं।
अस्पताल में एक ही शिशु रोग विशेषज्ञ होने के चलते लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। दूसरी तरफ सप्ताह का पहला दिन होने के चलते क्षेत्रीय अस्पताल के पर्ची काउंटर पर काफी भीड़ लगी हुई है। पर्ची बनाने के लिए लोग कतार में लग कर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
पर्ची काउंटर के साथ ही दवा वितरण केंद्र में भी स्टाफ अपने काम में जुटा हुआ है। क्षेत्रीय अस्पताल की आपातकाल ओपीडी व सीटी स्कैन रूम में भी स्टाफ अपनी सेवाओं में जुटा हुआ है। इस पर क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया ने बताया कि अस्पताल में मरीजाें को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रयास जारी हैं। कई चिकित्सक सुबह वार्ड के राउंड के बाद ही ओपीडी में बैठते हैं।