{"_id":"613e42248ebc3eb26a464275","slug":"crowd-of-devotees-in-chintpurni-una-news-sml3836272151","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंतपूर्णी में यूपी से बसों में पहुंच रहे श्रद्धालु, लौटी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंतपूर्णी में यूपी से बसों में पहुंच रहे श्रद्धालु, लौटी रौनक
विज्ञापन
चिंतपूर्णी में माथा टेकने के लिए उमड़े श्रद्धालु।
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को भक्तों की रौनक काफी दिनों के बाद देखने को मिली। मां के दरबार में सुबह मंदिर खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं की चहल-पहल शुरू हो गई।
हालांकि सुबह से लगातार बारिश लगी रही, इसके बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हुई। श्रद्धालु भीगते हुए मां के दर नतमस्तक हुए। प्रदेश सरकार की ओर से बॉर्डर पर बंदिशें लगाने के बाद चिंतपूर्णी मंदिर में खासी भीड़ देखने को नहीं मिली है। इस कारण दुकानदारों को व्यवसाय की चिंता लगातार सता रही है। रविवार को दुकानदारों को मां के दरबार में भीड़ जुटने की उम्मीद होती है, लेकिन अब तक रविवार के दिन भी इतनी ज्यादा भीड़ चिंतपूर्णी मंदिर में देखने को नहीं मिली है। पिछले चार-पांच दिनों में यूपी से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा दिखी। वे बसों से चिंतपूर्णी पहुंचे। इस रविवार को भक्तों की भीड़ बढ़ने से मां के दरबार में रौनक रही।
श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए मां के दर हाजिरी लगाते रहे। यूपी से आए राधे श्याम, मैत्री, रोहन और अन्यया ने बताया कि मां के दरबार में माथा टेककर उन्हें शांति मिली। वे हर साल मां के दरबार पहुंचते हैं और दर्शन करते हैं। उन्होंने कहा कि बंदिशों को लेकर उनके राज्य में जानकारी नहीं है। ऐसे में श्रद्धालु परेशान हो रहे हैं।