{"_id":"61cf53451b0910288d30c159","slug":"crowd-of-devotees-gathered-at-the-rate-of-mother-chintpurni-una-news-sml3952859144","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां चिंतपूर्णी के दर उमड़ी भक्तों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां चिंतपूर्णी के दर उमड़ी भक्तों की भीड़
विज्ञापन
चिंतपूर्णी में माथा टेकने के लिए आए मां के भक्त। संवाद
- फोटो : Una
भरवाईं (ऊना)। 2021 के आखिरी दिन 31 दिसंबर को मां के दर भक्तों की भीड़ लगी रही। नव वर्ष मनाने को लेकर शुक्रवार को श्रद्धालुओं की लगातार आवाजाही माता रानी के दरबार में देखने को मिली। मां के भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर नए साल को लेकर मंगल कामना की। शुक्रवार शाम पांच बजे सात हजार श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर हाजिरी लगाई। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं का सिलसिला लगातार जारी रहा।
नववर्ष के आगमन पर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने मंदिर में पहुंच रहे हैं। शुक्रवार सुबह से ही चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हुई। मां के भक्त दर्शन पर्ची लेकर ही लाइनों में लगकर माता रानी के दर्शन कर रहे हैं। श्रद्धालु माता की भेंटें गाते हुए मंदिर दर्शनों को आ रहे हैं। मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त होमगार्ड और पुलिस जवानों की तैनाती मेला क्षेत्र में कर दी गई। शुक्रवार दोपहर के समय पुलिस मेला अधिकारी एसडीपीओ अंब इल्मा अफरोज ने मंदिर के स्टाफ और थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के साथ मिलकर मेले के तीन दिनों में व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने को लेकर बातचीत की।
उन्होंने निर्देश दिए कि मंदिर में दर्शनों के बाद श्रद्धालुओं को बड़ी देर मंदिर परिसर में नहीं बैठने दिया जाएगा। बिना मास्क किसी भी श्रद्धालु की मंदिर ने एंट्री न हो, इसका भी ध्यान रखा जाए। उन्होंने एसएचओ को निर्देश दिए कि जरूरत पड़ने पर पुलिस श्रद्धालुओं के चालान भी काटने से परहेज न करें। एसडीपीओ अंब इल्मा अफरोज ने बताया कि नए साल के आगमन पर श्रद्धालु श्रद्धा भक्ति के साथ मंदिर आते हैं। ऐसे में कोई भी श्रद्धालु नाराज न हो और यहां श्रद्धालु अच्छा संदेश लेकर जाए, इस तरह की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने श्रदालुओं से भी अपील की है कि कोरोना को लेकर सतर्कता बरतते हुए मास्क जरूर लगाएं।