{"_id":"512153984fc4334c85443e3fa82ce148","slug":"women-injured-with-glass-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोतल से हमला कर महिला को किया लहूलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोतल से हमला कर महिला को किया लहूलुहान
ब्यूरो/ अमर उजाला, अंब (ऊना)।
Updated Thu, 04 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल अंब के हरवाल में एक बाहरी व्यक्ति ने बीयर की बोतल से हमला कर एक महिला को लहूलुहान कर दिया है।
विज्ञापन
कथित रूप से आरोपी ने बीयर की टूटी बोतल से महिला के गले पर वार किया। महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब लाया गया।
जानकारी के अनुसार उपमंडल अंब के तहत गोंदपुर बनेहड़ा गांव में वीरवार को यह वाकया पेश आया। उक्त व्यक्ति पहले स्थानीय महिला के घर मजदूरी का काम कर चुका है।
वह महिला के पास आया और कहने लगा कि उसे दराट दें। महिला ने दराट ढूंढकर देने की बात कही। लेकिन उसके पलटने के बाद उक्त व्यक्ति ने बीयर की टूटी बोतल से उस पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
महिला के अनुसार वह वारदात के वक्त घर पर अकेली थी और उसके शोर मचाने पर प्रवासी व्यक्ति वहां से भाग गया।
उधर, इस संबंध में बात करने पर अंब के डीएसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने ऊषा रानी डोगरा निवासी हरवाल की शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन