{"_id":"579a3fff4f1c1be41321e2c5","slug":"women-eat-poision","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ
ब्यूरो/अमर उजाला/बंगाणा
Updated Thu, 28 Jul 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
उपमंडल बंगाणा के तहत खुरवाई निवासी 36 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला का ऊना अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने भी मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक खुरवाई निवासी सुनीता ने वीरवार सुबह अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
तबीयत बिगड़ने पर महिला को उपचार के लिए ऊना अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत में सुधार है। उधर, एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि मामले के संबंध में जांच की जा रही है।
विज्ञापन