{"_id":"572630254f1c1bad075cd0cc","slug":"wheat-crop-burnt-in-tahaliwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाहलीवाल बेला में गेहूं की फसल राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टाहलीवाल बेला में गेहूं की फसल राख
अमर उजाला,टाहलीवाल (ऊना)
Updated Sun, 01 May 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
टाहलीवाल बेला में अचानक गेहूं की फसल में आग लग गई।
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आग की घटनाएं लगातार जारी हैं। बीते शनिवार को टाहलीवाल बेला व लोअर समनाल में आग लगने से किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। टाहलीवाल बेला में अचानक गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया और पलभर में ही किसानों की कई महीनों की मेहनत राख में तबदील हो गई।
आग से किसान संजीव भुल्ला की 350 गेहूं के कट्टे, जगजीत की दो कीले में गेहूं की खड़ी फसल व हरिया की 2 कीले में फसल आग की भेंट चढ़ गई। इसके अलावा तूड़ी जलने से किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
वहीं, दूसरी तरफ लोअर समनाल में देर रात आग लगने से रमन कुमार निवासी पालकवाह का लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने से तूड़ी, बांस व ट्यूबवेल के कमरे का लैंटर भी फट गया है। जब तक दमकल विभाग व ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। उधर, दमकल विभाग के प्रभारी श्रवण कुमार ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।