{"_id":"57ed48604f1c1b8167574e08","slug":"vehicles-bounded-on-mining","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाथड़ी में खनन में जुटे तीन वाहन जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाथड़ी में खनन में जुटे तीन वाहन जब्त
ब्यूरो/अमर उजाला/टाहलीवाल
Updated Thu, 29 Sep 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब की सीमा से सटे बेला बाथड़ी गांव में स्वां नदी के तट पर अवैध रूप से खनन करने में जुटे खनन माफिया पर शिकंजा कसते हुए एसडीएम हरोली धनवीर ठाकुर ने वीरवार को अवैध खनन करते हुए तीन वाहन जब्त किए हैं।
विज्ञापन
एसडीएम की कार्रवाई से क्षेत्र में खनन माफिया में हड़कंप मच गया है। एसडीएम ने खनन करते हुए पकड़े वाहनों के चालान कर 29, 500 रुपये जुर्माना वसूल किया है। एसडीएम धनवीर ठाकुर एवं जिला खनन अधिकारी नीरज कांत शर्मा ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सुबह छह बजे के करीब बेला बाथड़ी में स्वां नदी के तट पर खनन कर रहे दो ट्रैक्टर और एक टिप्पर को जब्त किया है। एसडीएम ने कहा कि अवैध तरीके से खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन