फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   vehical heating, two dead

वाहन की टक्कर से दो की मौत

Tue, 14 Jun 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Tue, 14 Jun 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन

 पक्का परोह में वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक और एक पैदल राहगीर की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार एक व्यक्ति को चोटें आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार रात उपमंडल मुख्यालय अंब में ऊना-अंब मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस कारण बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि उसी वाहन ने सड़क किनारे चल रहे, एक अन्य व्यक्ति को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


घायलों को सिविल अस्पताल अंब लाया गया जहां 30 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र अवतार सिंह निवासी लंढेर लंडेयां, ग्राम पंचायत जुबेहड़ की मौत हो गई। जबकि हादसे का शिकार पैदल व्यक्ति 48 वर्षीय पवन कुमार पुत्र कर्मचंद निवासी पक्का परोह को डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया जहां उसने भी दम तोड़ दिया। हादसे में बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति सुनील निवासी लंढेर घायल है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन सहित चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में मारा गया बाइक सवार राजेश कुमार अपने दोस्त के साथ अंब से वापस घर को लौट रहे थे। युवक सेना में तैनात था और वर्तमान में पठानकोट में सेवाएं दे रहा था। वह अपने पीछे पत्नी और दो बेटे छोड़ गया है। उधर, अंब ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज राजेंद्र पठानिया ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अंब के थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed