{"_id":"572f77bc4f1c1bfc765cd9f0","slug":"vechile-recovered-from-moga","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगा से बरामद हुई चोरी की गाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोगा से बरामद हुई चोरी की गाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला/चिंतपूर्णी
Updated Sun, 08 May 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
चिंतपूर्णी पुलिस ने अप्रैल में भरवाईं से चोरी हुई टैंपो ट्रेवलर गाड़ी को मोगा पंजाब से बरामद करने में सफलता हासिल की है। मामले की पुष्टि डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने की है। भरवाईं निवासी मोहित शर्मा ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी गाड़ी भरवाईं से 2 अप्रैल को चोरी हो गई है।
विज्ञापन
इसे पुलिस ने मोगा से बरामद किया है। हालांकि, चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर अभी फरार बताए जा रहे हैं। डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन