फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   vechile boundedon mining

अवैध खनन करने पर वाहन जब्त

Fri, 05 Aug 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Fri, 05 Aug 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
vechile boundedon mining
ट्रैफिक पुलिस - फोटो : ANI

जिला पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत 84 वाहनों के चालान किए। इनमें 73 वाहनों के चालानों का मौके पर निपटारा कर जुर्माने के रूप में 27, 300 रुपये वसूल किए गए। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि 32 चालान बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन चलाने पर, तीन बिना बीमा करवाए वाहन चलाने पर, एक चालान बिना सेफ्टी बेल्ट लगाए वाहन चलाने पर किया गया। एक वाहन को बिना कागजात के चलाने पर पुलिस ने अपने कब्जे मेें ले लिया।

विज्ञापन


सात चालान बिना लाइसेंस के वाहन चलाने पर, चार अनाधिकृत स्थान पर वाहन खड़ा करने पर, छह लापरवाही से वाहन चलाने पर, दो वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर, नौ दोपहिया वाहन पर ट्रिप्पल राइडिंग करने पर, सात पुलिस संकेतों की अवहेलना करने पर, पांच खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर, एक माल वाहक वाहन में सवारियां ढोने पर, एक नाबालिग की ओर से वाहन चलाने पर तथा पांच चालान बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने पर किए गए। इसके अलावा पुलिस चैकी जोल के तहत अवैध खनन करने पर एक वाहन का चालान कर वाहन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर 11 लोगों के चालान कर जुर्माने के रूप में 1100 रुपये वसूल किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed