फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   unindentify deadbody found

स्वां नदी के किनारे मिला अज्ञात शव

Tue, 11 Oct 2016 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , संतोषगढ़ (ऊना)
अमर उजाला ब्यूरो , संतोषगढ़ (ऊना) Updated Tue, 11 Oct 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
स्वां नदी के किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति के बाजू पर अटवाल लिखा हुआ है। हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केे लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। मौत के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह स्वां नदी के किनारे गांव के कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को मृत अवस्था में देखा। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। क्षेत्र के लोगों से पूछताछ की, लेकिन पहचान न हो सकी। पुलिस ने पहचान के लिए शव को ऊना अस्पताल के डेड हाउस में रख दिया है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed