फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   two young died in car accident

सड़क हादसे में दो युवकों की मात

Wed, 28 Sep 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Wed, 28 Sep 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
two young died in car accident
डेमो - फोटो : demo pic

चंडीगढ़-ऊना नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की ही मौत हो गई। थाना ऊना के तहत प्रोफेसर काॅलोनी के समीप कार संख्या एचपी 20जी 3030 में दो युवक ऊना से रक्कड़ की अोर से जा रहे थे कि अचानक कार किसी वाहन से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकरा गई। हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए। एक युवक की लाश को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन


कार में एक युवक की गर्दन टूट गई। इसे 108 के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी मदन लाल कौशल के अलावा स्थानीय विधायक सतपाल सत्ती भी मौके पर पहुंच गए थे। इस दाैरान डीएसपी कुलविंद्र सिंह भी माैके पर माैजूद रहे। हादसे का कारण प्रथम दृष्टया तेजरफ्तार माना जा रहा है। एएसपी मदन लाल ने बताया हादसे के शिकार युवकों की पहचान विक्रांत निवासी वार्ड नंबर 1 अाैर सचिन निवासी फ्रेंड्स काॅलोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed