{"_id":"572364d64f1c1b5b1fa91623","slug":"two-shed-burnt-in-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाहलीवाल में दो पशुशालाएं राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टाहलीवाल में दो पशुशालाएं राख
ब्यूरो/अमर उजाला/टाहलीवाल
Updated Fri, 29 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत टाहलीवाल में दो पशुशालाएं आग की भेंट चढ़ गईं। आग की घटना में भारी नुकसान हुआ है। देर रात पेश आई घटना से लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आबादी के साथ लगते वन से कोई चिंगारी तेज हवा से उड़कर आई, पशुशालाओं और तूड़ी के कुप को भी अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के मुताबिक पीड़ित छोटूराम और दिलबाग की पशुशालाओं में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने घरों से पानी और पानी के टैंकर मंगवाकर आग बुझाने के प्रयास किए। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने भी आग पर काबू पाने का सहयोग किया। घटना में दिलबाग की 12 क्विटंल तूड़ी का कुप और पशुशाला तथा छोटूराम की पशुशाला जलकर राख हो गई । घटना के दौरान दिलबाग की तीन गायें पशुशाला में बंधी थीं। यदि समय रहते आग लगने का पता न चलता तो कोई अनहोनी भी हो सकती थी। आग में बेशकीमती वन संपदा भी जलकर राख हो गई। सूखे पेड़ों के साथ हरे पेड़ों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन