फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   two groups fight, five injured

नंगड़ा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, पांच घायल

Wed, 26 Oct 2016 08:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Wed, 26 Oct 2016 08:23 PM IST
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के समीपवर्ती गांव नंगड़ा में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। इसमें दोनों पक्षों के करीब एक दर्जनों लोगों ने एक-दूसरे पर लाठियां एवं लात घूसों से वार किए जिसमें दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों को मेडिकल व उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। देर रात हुई वारदात के बाद से गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात नंगड़ा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो परिवार में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। मारपीट की घटना में दोनों पक्षों की ओर से लाठियां व अन्य हथियारों से एक दूसरे पर प्रहार कर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन


मारपीट की घटना में जीवन कुमार, किरण व शिवानी तथा दूसरे पक्ष से राकेश कुमार व राजेश कुमार घायल हो गया। सूचना मिलने पर मैहतपुर पुलिस चौकी के पुलिस कर्मियों ने मौका पर पहुंचकर घायलों को मेडिकल व उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रास केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed