फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   two died in truck bike clash

ट्रक-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत

Thu, 09 Jun 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , टाहलीवाल (ऊना)
अमर उजाला ब्यूरो , टाहलीवाल (ऊना) Updated Thu, 09 Jun 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के निजी उद्योग के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। जबकि, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन



मृतकों की पहचान प्रीतपाल और विवेक निवासी छेत्रां के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार प्रीतपाल निवासी छेत्रां अपने दोस्तों विवेक और सौरभ के साथ वीरवार देर शाम बाइक पर टाहलीवाल से छेत्रां अपने घर जा रहे था। एक निजी उद्योग के पास सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में प्रीतपाल और विवेक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सौरभ घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सौरभ को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन



एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed