फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   two arrested with charas in una

कार से साढ़े तीन किलोग्राम चरस बरामद, दो गिरफ्तार

Tue, 27 Dec 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, ऊना।
ब्यूरो, अमर उजाला, ऊना। Updated Tue, 27 Dec 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
two arrested with charas in una
arrest - फोटो : demo

जिला पुलिस ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार करने के वालों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत दो लोगों से तीन किलो 665 ग्राम चरस बरामद की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गाड़ी को कब्जे में लिया है। जबकि, मामले की आगामी छानबीन शुरू कर दी है। दोनों आरोपी जिला मंडी के निवासी हैं। 

विज्ञापन


मामले की पुष्टि करते एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थानाकलां से पीर निगाह रोड होते हुए एक गाड़ी ऊना की तरफ आ रही है। उसमें सवार दो व्यक्तियों के पास काफी मात्रा में चरस है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एसआईयू टीम के प्रभारी उप निरीक्षक अंकुश डोगरा की अगुवाई में बसोली बहडाला लिंक रोड पर पुल के समीप नाकाबंदी कर दी। तलाशी के दौरान गाड़ी चालक के साथ बैठे व्यक्ति की गोद में रखे बैग से तीन किलो 665 ग्राम चरस बरामद की गई। 
विज्ञापन


एसपी अनुपम शर्मा बताया कि मामले के संदर्भ में पुलिस ने गाड़ी चालक गुलाब सिंह पुत्र वीरी सिंह निवासी डुमान तहसील पधर जिला मंडी और सवार बुद्धि सिंह पुत्र काकू राम निवासी बजौट तहसील पधर जिला मंडी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर गाड़ी को कब्जे में लिया है। जबकि मामले की आगामी जांच जारी है। उन्होंने बताया कि नशीले पदार्थों के इस अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed