{"_id":"58ca909e4f1c1b6b3732c377","slug":"two-arrested-in-vehicle-theft-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी चोरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाड़ी चोरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला/गगरेट
Updated Thu, 16 Mar 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने गगरेट से चोरी हुई गाड़ी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पूछताछ के दौरान आरोपियों से कई खुलासे होने की संभावना है, जिससे वाहन चोरी के अन्य मामले भी सुलझ सकते हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना गगरेट के तहत गोपाल कृष्ण निवासी गगरेट ने नौ मार्च को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने अपनी टवेरा गाड़ी नंबर एचपी 19 बी-6579 आठ मार्च को शाम के समय अपने घर के सामने खड़ी की थी, जिसे रात के समय चोर चोरी करके ले गए थे। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर थाना गगरेट में अभियोग दर्ज किया गया था। चोरीशुदा वाहन की बरामदगी और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गगरेट थाना प्रभारी हाशिम अली की अगुवाई में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।
विज्ञापन
एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने जांच के दौरान चोरीशुदा वाहन और अपराधी का सुराग लगाकर वाहन चोरी के दौरान प्रयुक्त अन्य वाहन पीबी 08 डीपी-0827 मालिक राहुल टंडन निवासी आदमपुर पंजाब को आदमपुर से हिरासत में लिया। आरोपी को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उससे कड़ी पूछताछ के दौरान गिरोह के मुख्य सरगना बलविंद्र पाल सिंह उर्फ बंटी निवासी मोहल्ला सगराह आदमपुर पंजाब को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मौजूदा दौर में लवली युनिवर्सिटी जालंधर के नजदीक किराये के मकान में रहता है। एसपी ने बताया कि पुलिस जल्द चोरी के अन्य मामलों का भी पर्दाफाश करेगी।
विज्ञापन