फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Truck driver dead in road accident

ट्रक के नीचे दबने से चालक की मौत

Thu, 26 May 2016 05:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/दुलैहड़
ब्यूरो/अमर उजाला/दुलैहड़ Updated Thu, 26 May 2016 05:35 PM IST
विज्ञापन
Truck driver dead in road accident
मृत शरीर - फोटो : demo pic

हरोली विस क्षेत्र के गांव गोंदपुर जयचंद स्थित एक उद्योग में ट्रक के नीचे दबने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान इनामुल पुत्र अक्तर निवासी मथुरा जिला मालदा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। जबकि, मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इनामुल अपनी गाड़ी लेकर बुधवार रात को उद्योग में पहुंचा था। इसके बाद वह उद्योग में ही खड़े एक अन्य ट्रक के पीछे सो गया। सुबह होते ही ट्रक चालक ने जैसे ही ट्रक पीछे किया तो ट्रक इनामुल के ऊपर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, टाहलीवाल थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। जबकि, मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed