{"_id":"588cd3024f1c1b165dcf4de0","slug":"thief-entered-in-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम समेत पांच दुकानों के ताले तोड़े ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम समेत पांच दुकानों के ताले तोड़े
ब्यूरो/अमर उजाला/नंगल
Updated Sat, 28 Jan 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के निकटवर्ती गांव ब्रह्मपुर में चोर एक ही रात में यूको बैंक के एटीएम सहित पांच दुकानों के ताले तोड़ कर फरार हो गए हैं। क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक चोरों ने ब्रह्मपुर गांव स्थित यूको बैंक के एटीएम में लूट की नीयत से तोड़फोड़ की, लेकिन चोरों के हाथ नकदी नहीं लगी।
विज्ञापन
इसके अलावा चोरों ने गांव के ठेके का ताला तोड़ पांच पेटी शराब सहित सात हजार की नकदी पर हाथ साफ कर लिया। जबकि, केशव करियाना स्टोर की दुकान का ताला तोड़कर करीब पांच हजार की नकदी एवं सामान, वरिंद्र ब्रदर्स नामक करियाना स्टोर का ताला तोड़ कर सामान सहित छह हजार की नकदी चोरी कर ले गए हैं। इसके अलावा चोरों ने शिव जरनल स्टोर में भी चोरी की है। डीएसपी गुरदीप सिंह ने बताया कि चोरों ने एक ही रात में एटीएम बूथ सहित पांच दुकानों के ताले तोड़कर दुकानों से नकदी और समान चोरी करके ले गए हैं। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन