{"_id":"590b5ea64f1c1ba8744429f4","slug":"theft-in-khadd","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड्ड में चोरों ने उड़ाए गहने और नकदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खड्ड में चोरों ने उड़ाए गहने और नकदी
ब्यूरो/अमर उजाला, पंजाबर।
Updated Thu, 04 May 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
चोरी
क्षेत्र के गांव खड्ड में बीती रात शातिरों ने एक रिहायशी मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरी की घटना में शातिर घर से सोने के जेवरात, नकदी और साइकिल सहित अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर गए।
विज्ञापन
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और परिजनों के बयान कलमबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक हरोली के गांव खड्ड में बीती रात चोरों ने एक घर में चोरी की। घटना को अंजाम उस वक्त दिया गया, जब घर के सभी सदस्य कमरे में सो रहे थे। जब पारिवारिक सदस्य सुबह उठे तो सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। जांच में पाया गया कि घर से गहने, नकदी और साइकिल गायब पाए गए। उधर, डीएसपी हरोली अजय राणा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन