फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   theft in four houses, case

बरनोह में चार घरों में चोरी; नकदी, गहने उड़ाए

Wed, 14 Sep 2016 11:48 PM IST
Updated Wed, 14 Sep 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
theft in four houses, case
चोर - फोटो : अमर उजाला

जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव बरनोह में शातिर चोरों ने बीती रात खूब दहशत फैलाई। शातिरों ने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रामनाथ शर्मा के घर भी चोरी का प्रयास किया। बरनोह स्थित पूर्व वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामनाथ शर्मा के घर चोरी का असफल प्रयास करने के बाद शातिरों ने एक के बाद एक चार घरों में घुस कर हजारों रुपये के गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर लिया। पीड़ितों में एक रिटायर्ड एचपीएस अधिकारी और एक वन विभाग के डिप्टी रेंजर का घर भी शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ सदर शेर सिंह ने दल-बल के साथ मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। वहीं, शिकायतों के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे अज्ञात शातिरों ने पूर्व विस उपाध्यक्ष रामनाथ शर्मा के घर रसोईघर की खिड़की में लगी ग्रिल को तोड़ना शुरू कर दिया, लेकिन ऐन वक्त पर रामनाथ शर्मा के पुत्र और युवा कांग्रेस नेता विवेक शर्मा की पत्नी रसोई में कुछ लेने आई और उन्होंने बाहर से टॉर्च लाइट से अंदर झांकते लोगों को देखा तो शोर मचा दिया। इसके चलते शातिर मौके से फरार हो गए। हल्ला सुनकर बरनोह के कई लोग घरों से निकल आए और खेतों में शातिरों की तलाश में जुट गए।
विज्ञापन


वहीं, चोरों ने गांव के दूसरे छोर पर चार घरों को निशाना बना डाला। इनमें से बरनोह निवासी जीवन शर्मा के घर से उन्होंने चांदी के 22 सिक्के, पायलों की जोड़ी और दो बिछुए उड़ा लिए। साथ ही रह रहे वन विभाग के डिप्टी रेंजर राजीव शर्मा के घर से तीन हजार रुपये की नकदी उड़ा ली। शातिरों ने दो अन्य घरों को भी निशाना बनाया है। इन घरों के मालिक बाहर गए हैं, जिसके चलते नुकसान का पता नहीं चल सका है। एसएचओ सदर शेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed